Mumbai Antop Hill Cylinder Blast
मुंबई: मुंबई के एंटॉपहिल थाना क्षेत्र के कोकरी आगार, जय महाराष्ट्र नगर में बुधवार की रात किराने की एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना १२ बजे के आसपास हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जहाँ ऊपरी मंजिल पर रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद कई जगह आग लग गई। धमाके की जानकारी मिलते ही रावली कैंप दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। सड़क सकरी होने की वजह से काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हादसे में सौ प्रतिशत झुलस चुके दुकान मालिक ६३ वर्षीय पन्नालाल गुप्ता को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, आग की चपेट में झुलसी उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

