नेटवर्क महानगर/मुंबई
अरिहंत एकेडमी लिमिटेड (NSE: ARIHANTACA), ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणामों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसमें मुनाफे और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।
कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में बेहद मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कर पश्चात शुद्ध लाभ (पीएटी) वित्त वर्ष 26 में 104.85% बढ़कर 9.11 करोड़ रूपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 25 में यह 4.45 करोड़ रूपये था। इसी अवधि में कुल आय 52.57% बढ़कर 64.87 करोड़ रूपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 42.52 करोड़ रूपये थी। यह वृद्धि छात्रों के बढ़ते नामांकन, नए क्षेत्रों में विस्तार, करियर-उन्मुख कार्यक्रमों की शुरुआत और परिचालन दक्षता में सुधार के कारण दर्ज की गई।
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ (पीएटी) 3.32 करोड़ रूपये रहा, जो वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के 1.77 करोड़ रूपये की तुलना में 87.28% अधिक है। इस तिमाही में कुल आय 16.11 करोड़ रूपये रही, जबकि पिछली तिमाही में यह 14.54 करोड़ रूपये थी, यानी 10.78% की वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी का यह प्रदर्शन लगातार बढ़ती गति, मजबूत शैक्षणिक मांग और लगातार बढ़ रहे नेटवर्क के दायरे में आए सुधार को दर्शाता है।
‘अरिहंत एकेडमी लिमिटेड’ (Arihant Academy Ltd.) के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अनिल कपासी ने वित्त वर्ष 26 के प्रदर्शन पर कहा कि पिछले वर्ष से हमें लगातार अच्छी प्रगति देखने को मिली है। यह वृद्धि छात्रों और अभिभावकों के बढ़ते भरोसे, शैक्षणिक अवसरों के विस्तार और शिक्षकों व संचालन टीम की मेहनत का परिणाम है। कंपनी के नतीजे न सिर्फ वित्तीय और परिचालन स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को दिखाते हैं, बल्कि इसके बिजनेस मॉडल के पैमाने को भी दर्शाते हैं। कंपनी का लक्ष्य गुणवत्ता शिक्षा के साथ अपने दायरे को लगातार और टिकाऊ तरीके से बढ़ाना है। आने वाले समय के लिए नामांकन और बिजनेस पाइपलाइन मजबूत दिख रही है, जिससे आगे की तिमाहियों को लेकर विश्वास बढ़ा है। टीम की निरंतर मेहनत, अनुशासित कामकाज और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण कंपनी की दीर्घकालिक विकास यात्रा को आगे भी समर्थन देंगे।
अरिहंत एकेडमी लि. ने वित्त वर्ष 26 के दौरान अपने शिक्षा नेटवर्क का विस्तार कई शहरों और क्षेत्रों में किया। कंपनी ने महाराष्ट्र के नासिक, गुजरात के अहमदाबाद और राजस्थान में नए केंद्र शुरू किए। राजस्थान में दो नए केंद्र जुड़ने के बाद राज्य में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई। इसके साथ ही, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भी सात नए केंद्र खोले गए, जिससे अधिक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ी।
वर्ष के दौरान कंपनी ने एनएसई एकेडमी के साथ मिलकर सर्टिफाइड इंटर्नल ऑडिटर (सीआईए) सर्टिफिकेशन कोर्स भी शुरू किया। यह कोर्स छात्रों और पेशेवरों को ऑडिटिंग, अनुपालन और वित्तीय तंत्र से जुड़े उद्योग-उन्मुख कौशल प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इन पहलों से साफ है कि कंपनी का फोकस केवल विस्तार पर नहीं, बल्कि शिक्षा में नए प्रयोग और सफल करियर आधारित अवसरों को बढ़ाने पर भी है। इसीलिए ‘अरिहंत एकेडमी’ मुंबई का एक प्रमुख कोचिंग संस्थान है।
