उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Ayodhya: राम मंदिर के सिंहद्वार पर रामभक्तों का स्वागत करेंगे हनुमान और गरुड़ देव

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में द‍िव्‍य और भव्‍य राम मंद‍िर का न‍िर्माण कार्य इस समय युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। लेकिन ट्रस्ट की ओर से धीरे-धीरे मंदिर की खास बातें सामने आ रही हैं। आज ट्रस्ट नई तस्वीरें लेकर आया है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर चार विशेष मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

न्यास ने साझा की नई तस्वीरें
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने ट्वीट कर सिंह द्वार की पहली तस्वीरें साझा की हैं। इसमें हाथी, शेर, गरुड़ देव और भगवान हनुमान की मूर्तियां शामिल हैं। ये चारों मूर्तियां राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थापित हैं। उनमें विशेष विशेषताएं हैं। ये मूर्तियां गुलाबी बलुआ पत्थरों से बनी हैं और इन्हें राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के कारीगरों ने बनाया है। राम मंदिर के सिंहद्वार के सामने इन मूर्तियों को स्थापित किया गया है।

राम मंदिर के सिंहद्वार पर सबसे आगे दिखेंगे गज
श्रीराम मंदिर के सिंहद्वार पर आगे में गज की प्रतिमा को रखा गया है। गज बल का प्रतीक होते हैं। इस प्रकार रामलला के मंदिर से शक्ति के संचार को प्रवाहित होता प्रदर्शित किया जा रहा है।

रामभक्तों का स्वागत करेंगे हनुमान
प्रभु रामलला के दरबार में आने वाले भक्तों का स्वागत करते स्वयं हनुमान दिखाई देंगे। हनुमान को भगवान राम के अनन्य भक्त के रूप में माना जाता है।

स्वागत की मुद्दा में दिख रहे गरुड़
मंदिर के सिंह द्वार पर गरुण देव भी भक्तों के स्वागत की मुद्रा में दिख रहे हैं। गरुड़ को भगवान विष्णु की सवारी माना जाता है। ऐसे में प्रभु रामलला के द्वार पर वे अलग ही आभा बिखेरते दिखेंगे।

शक्ति और शासन का प्रतीक सिंह
भगवान श्रीराम को शक्ति और शासन का प्रतीक माना जाता है। जंगल में जिस प्रकार से शेर का राज होता है। उसी प्रकार से रामलला के आगे कोई और बड़ा नहीं हो सकता। यह शेर की प्रतिमा के जरिए प्रदर्शित किया गया है।