नेटवर्क महानगर/मुंबई
प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन नेता और राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय जी. डी. आंबेकर की 120वीं जयंती शुक्रवार, (21अगस्त) को मनाई गई। इस अवसर पर, महाराष्ट्र सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल रामचंद्र किसन जायभाये ने मुंबई स्थित राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ में कस्टमाइज्ड ‘माई स्टाम्प’ एवं निरस्तीकरण ((Special Cover & Cancellation) सहित विशेष आवरण जारी किया। कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प एवं विशेष आवरण का प्रथम एल्बम महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर को भेंट किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के महासचिव गोविंद जे. मोहिते, मुंबई नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर तथा मुंबई साउथ डिवीजन के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे रूपेश सोनावले, महाराष्ट्र सर्कल के सहायक निदेशक डाक सेवाएं (PSR) संतोषकुमार एस. कुलकर्णी तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प एवं विशेष आवरण का यह विमोचन स्वर्गीय जी. डी. आंबेकर के जीवन एवं उनके योगदान का स्मरण कराता है तथा उनकी स्थायी विरासत के प्रति एक फिलेटेलिक श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है।
