Uncategorised

IND vs NZ: INDIA ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की T20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत; 168 रन से हराया और सीरीज भी 2-1 से जीती!

अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज़ की। भारत ने यह मैच 168 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। भारत ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तूफानी शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में 66 रन की बना सकी।

इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तूफानी शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 12.1 ओवर में 66 रन ही बना सकी। यह भारत की टी20 में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था।

न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने दिए हैं। कप्तान हार्दिक ने पहले ओवर में फिन एलेन को आउट कर दिया। एलेन चार गेंद पर तीन रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हो गए। अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉन्वे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने दो गेंद पर एक रन बनाए।

अर्शदीप को दूसरी सफलता दूसरे ओवर में ही मिल गई। उन्होंने मार्क चैपमैन को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चैपरमैन खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड को चौथा झटका तीसरे ओवर में लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। फिलिप्स ने सात गेंद पर दो रन बनाए।

भारत को पांचवीं सफलता उमरान मलिक ने दिलाई। उन्होंने पाचवें ओवर की तीसरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। ब्रेसवेल ने आठ गेंद पर आठ रन बनाए। न्यूजीलैंड को छठा झटका शिवम मावी ने दिया। उन्होंने कीवी कप्तान मिशेल सैंटनर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने 13 गेंद पर 13 रन बनाए। वह सिक्स लगाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री पर सूर्यकुमार ने बेहतरीन कैच ले लिया। शिवम मावी ने न्यूजीलैंड को सातवां झटका भी दिया। उन्होंने नौवें ओवर की मिशेल सैंटनर के बाद ईश सोढ़ी को आउट कर दिया। सोढ़ी दो गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता भी नहीं खोल सके।

न्यूजीलैंड को आठवां झटका भारतीय पांड्या ने दिया। हार्दिक ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर दिया। फर्ग्यूसन ने चार गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल पाए। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड टीम को 235 रनों का लक्ष्य दिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पारी के दूसरे ओवर में बल्लेबाज ईशान किशन के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। किशन गेंदबाज एम. ब्रेसवेल की गेंद को हिट करने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं, दूसरे छोर शुभनम गिल क्रीज में थे।
किशन (1) के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी ने पारी का मोर्चा संभाला और गिल अपनी कलाईयों का खुलकर इस्तेमाल कर रहे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, त्रिपाठी इस दौरान गेंदबाज सोधी की गेंद पर फाग्र्यूसन को कैच थमा बैठे। त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर तीन सिक्स और चार चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली।

त्रिपाठी के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। यादव ने भी अपनी पारी का जलवा दिखाया, लेकिन ज्यादा देर तक वह भी क्रीज पर नहीं टिके और गेंदबाज टिकनर की गेंद पर 13 गेंदों पर 2 सिक्स और 1 चौके की मदद से मात्र 24 रन बनाकर ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे। इस दौरान गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। सूर्यकुमार के वापस जाने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी का मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच अटूट साझेदारी हुई। गिल ने 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। वहीं, दूसरे छोर पर पांड्या भी शॉट लगाने में पीछे नहीं हटे।

पांड्या और गिल के बीच 103 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान पांड्या शॉट लगाने के चक्कर में गेंदबाज मिशेल की गेंद पर ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे। पांड्या ने 17 गेंदों पर एक सिक्स और 4 चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। वहीं, पांड्या के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए और गिल ने अपनी अद्भुत पारी खेलकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को अपना प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान गिल ने 63 गेंदों पर 7 सिक्स और 12 चौके की मदद से नाबाद 126 रन बनाए।