नेटवर्क महानगर/जौनपुर
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जौनपुर जिले के प्रशासनिक जज नीरज तिवारी ने शनिवार, (9 मई) को जिले के आगमन के दौरान प्रसिद्ध माता शीतला चौकियां धाम पहुंचकर परिवार सहित विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने माता शीतला के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता शीतला चौकियां माई जगजननी हैं, उनके दर्शन कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। उनके मंदिर पहुंचने पर माता शीतला चौकियां धाम ट्रस्ट की ओर से महंत विवेकानंद विवेक महाराज के नेतृत्व में न्यायमूर्ति नीरज तिवारी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट द्वारा उन्हें माता शीतला की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला जज जौनपुर सुशील कुमार शशि, सीजेएम श्रीमती स्वेता यादव, जज शालिनी जी, महंत विवेकानंद विवेक महाराज, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, मंदिर प्रबंधक अजय कुमार पंडा, मंदिर अध्यक्ष विकास पंडा, उपमहंत सुजीत पंडा, विशाल पंडा, राजेश पंडा तथा अभिनेता आशीष माली सहित जिले के कई न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा-व्यवस्था और न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
