jaunpur news
नेटवर्क महानगर/जौनपुर
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी स्थित चुंगी इलाके से छापेमारी कर 2 क्विंटल 34 किलो प्रतिबंधित दोहरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद दोहरा बेचने वाले अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कारोबार बर्तन दुकान की आड़ में किया जा रहा था। मामले में दो भाइयों बड़ी मस्जिद निवासी पवन साहू व विवेक साहू का चालान करते हुए प्रतिबंधित दोहरे के नमूने को गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मनाही के बाद भी पुलिस को प्रतिबंधित दोहरा बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव सिविल ड्रेस में ग्राहक बन कर छापेमारी करने पहुंचे थे। जांच-पड़ताल के दौरान एक बर्तन की दुकान में प्रतिबंधित दोहरा बनते मिला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रतिबंधित दोहरे को जब्त करते हुए इसे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सिपुर्द कर दिया।
