
मुंबई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने शुक्रवार को JEE (एडवांस्ड) 2019 का परिणाम घोषित कर दिया। जेईई एडवांस का रिजल्ट 2019 आधिकारिक वेबसाइट results.jeeadv.ac.in पर चेक किया जा सकता है।
372 में से 346 मार्क्स पाने वाले कार्तिकेय गुप्ता ने आज सुबह घोषित किए गए जेईई एडवांस 2019 के परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। कार्तिकेय महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र के हैं और उनके पिता चंद्रेश गुप्ता पेपर इंडस्ट्री में मैनेजर हैं, जबकि मां पूनम गुप्ता गृहिणी हैं। कार्तिकेय का बड़ा भाई मुंबई के भारतीय विद्या भवन सरदार प्रौद्योगिकी संस्थान से कम्प्यूटर साइंस स्ट्रीम में बीटेक कर रहा है।
17 साल के कार्तिकेय गुप्ता ने जेईई मेन्स 2019 के नतीजों में इस साल के शुरू में ऑल इंडिया रैंक 18 का स्कोर बनाया। कार्तिकेय एलन की मुंबई शाखा का छात्र है।
JEE Advanced Exam 2019 27 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

