Chhagan Bhujbal News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई। महाराष्ट्र के एनसीपी नेता और महायुति सरकार में मंत्री छगन भुजबल का कहना है ”मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” के अपात्र लाभार्थियों को अपनी मर्जी से अपना नाम वापस लेना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि लाडकी बहिन योजना केवल महिलाओं के लिए बनी है, ऐसे में इस योजना में जिन पुरुषों ने नामांकन कराया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
मंत्री भुजबल ने रविवार (24 अगस्त) को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस योजना के लाभार्थियों की जांच अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक, चार पहिया वाहन रखने वाले या सरकारी वेतन पाने वाले लोग इस योजना के पात्र नहीं हैं। कुछ नाम इसलिए शामिल हो गए क्योंकि अधिकारी चुनाव में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उन्होंने सुझाव दिया कि अपात्र महिलाएं अपना नाम वापस ले लें और उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।लेकिन अगर पुरुषों ने आवेदन किया है, तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। भुजबल ने आरोप लगाया था कि फॉर्म भरे जाने के बाद कुछ लोगों को बिना जांच पड़ताल के ही योजना के लाभ मिल गए।
