रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसका पायलट घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर को मौजूदा लोकसभा चुनावों के सिलसिले में एक सार्वजनिक रैली के लिए शिवसेना (यूबीटी) नेत्री सुषमा अंधारे को लेने जाना था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पायलट ने महाड में एक अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारने की कोशिश की लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
