aapla dawakhana mumbai
स्थानीय रहिवासियों में ख़ुशी की लहर व्याप्त…
मुंबई: सायन-कोलीवाडा विधानसभा के भारतीय कमला नगर में बुधवार को हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे ‘आपला दवाखाना’ का उद्घाटन मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार के हाथों संपन्न हुआ।
इस मौके पर प्रभाग की जनता को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की सरकार ने मुंबई महानगरपालिका को निर्देश दिया कि स्थानीय लोगों को दूर के हॉस्पिटल में न जाना पड़े, जिसके लिए उनके दरवाजे पर ‘आपला दवाखाना’ दिया। आज स्थानीय विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन और पूर्व नगरसेविका कृष्णावेणी रेड्डी तथा MMRDA/BMC के प्रयासों के साथ इस पूरे बस्ती के लिए ‘आपला दवाखाना’ शुभारम्भ हुआ है और यह दवाखाना यहां के लोगों के लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा।
इस कार्य के लिए आशीष शेलार ने विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन व प्रभाग की पूर्व नगरसेविका कृष्णावेणी रेड्डी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तमिल सेल्वन ने एक सेवक के तौर पर नि:स्वार्थ सेवा भाव से गलियों में घूम-घूमकर आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित कर समस्याओं को हल कर विकास की गंगा बहाई है। शेलार ने विधायक सेल्वन की प्रशंसा करते हुए कहा कि तमिल सेल्वन हैं तो यह सब संभव हो पाया है।
