नेटवर्क महानगर/मुंबई
‘भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा’ द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदग्रहण एवं स्वागत समारोह डोंबिवली में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिपिन गुप्ता को महासभा का महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव (महामंत्री) नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से पधारे सपूर्णानंद, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस. पी. गुप्ता, मुंबई अध्यक्ष रवि गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य होरिलाल गुप्ता, मुंबई कार्याध्यक्ष रमाकांत गुप्ता एवं जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ‘समाज की एकता ही हमारी असली ताकत’ का मंत्र दिया। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव बिपिन गुप्ता ने समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, एडवोकेट प्रमोद गुप्ता और प्रदेश सचिव महेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शोभनाथ गुप्ता ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। यह आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रत्तीलाल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
