नेटवर्क महानगर/मुंबई
मुंबई के कोस्टल रोड टनल में बुधवार, ( 15 जुलाई) को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना हाजी अली से वर्ली जाने वाली लेन में हुई। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज दोपहर करीब 12:25 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कोस्टल रोड टनल में हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली लेन में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
