mumbai news
नेटवर्क महानगर/मुंबई
तलोजा पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी ने महिला से छेड़खानी करने के साथ यौन संबंध बनाने की मांग की। वहीं, ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने और उसे बंदूक की नोक पर धमकाने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तलोजा पुलिस ने आरोपी कुंदन नेटके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह मेट्रो स्टेशन जा रही थी, तो आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसकी कार में बैठ जाए क्योंकि वह उससे बात करना चाहता था। बाद में उसने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। अधिकारी ने बताया कि नेटके ने कथित तौर पर रिवॉल्वर भी लहराई और जब उसने उसकी पेशकश ठुकरा दी, तो उसे धमकाया भी। हालांकि, महिला मौके से भागने में सफल रही और पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
