Bhoiwada Police Station News
नेटवर्क महानगर/मुंबई
दादर इलाके में रविवार सुबह पुलिस ने एक ट्रक से करीब 700 किलो गोवंश मांस (Beef) बरामद किया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
भोईवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद नासिर खान (34) के रूप में हुई है। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में गोमांस मिला। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह मांस शहर के बाहर से लाया गया था और मुंबई के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर गोमांस को जब्त कर लिया है। इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस ने महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जो इस तस्करी से जुड़े बताये जा रहे है। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।
Bhoiwada Police ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में गोमांस कहां से लाया गया और इसे कहां भेजा जा रहा था? इस घटना के बाद दादर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।
