नेटवर्क महानगर/मुंबई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यशैली से प्रभावित होकर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम गुप्ता शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के विकासकार्य को जिस गति से आगे बढ़ाया, वो हमेशा के लिए एक इतिहास बन गया और उपमुख्यमंत्री रहते हुए महायुति के साथ मिलकर जो कार्य कर रहे है उससे प्रभावित होकर मैंने ‘शिवसेना’ में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद राहुल शेवाले समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहे।
