नेटवर्क महानगर/मुंबई
घाटकोपर पुलिस ने मुंबई और नवी मुंबई इलाकों से 10 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।
यह कार्रवाई परिमंडल 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में घाटकोपर पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवणसिद्ध ठेंगले के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश राठौड़, अमलदार गावित वाली टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। अन्य में जुई रोहिम खान, शिलेट, थाना- मदुपुर, जिला- हबीगंज, नूरशत मो. इस्माइल शेख नौग्राम, थाना- सुजानगर जिला- पाबना, सुक्रान मामून मुल्ला पाटलबड़ी, थाना- कालिया, जिला- नराईल, रिनी मो. अबुबक्कर शेख पेडोली, थाना-कालिया, जिला-नोरेल, मोहम्मद अरिफुल शकीकुल इस्लाम गोगा कल्याणी, थाना-वारसा, जिला-जोशर, परी रहीम शेख कदमताल, थाना-कालिया, जिला-नोरेल, जरीना सद्दाम मुल्ला राजापुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल, रकीब सद्दाम मुल्ला राजापुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल, जहांनारा सलीम शेख श्रीरामपुर, थाना-कालिया, जिला-नोरेल, इकबाल सलीम शेख श्रीरामपुर, थाना-कालिया, जिला-नरैल शामिल हैं।
