नेटवर्क महानगर/ठाणे
ठाणे जिले के मुंब्रा में एक 29 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 6.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार, (29 मार्च) को बताया कि शिकायत के आधार पर मुंब्रा थाने में 26 मार्च को अदनान अहमद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, यह धोखाधड़ी 27 जनवरी से 13 मार्च 2026 के बीच हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अहमद का प्रोफाइल देखा, जिसमें उसने खुद को यूनाइटेड किंगडम का निवासी बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और शादी की संभावनाओं पर चर्चा होने लगी।
6.75 लाख रुपये किए ट्रांसफर!
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को आरोपी ने महिला से संपर्क कर दावा किया कि वह भारत जा रहा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उसके सोने के गहने और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त कर लिए हैं। उसने महिला से तुरंत ‘फाइन और क्लीयरेंस’ के लिए पैसे की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 6.75 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद महिला ने आरोपी को कई बार फोन और मैसेज भेजा, लेकिन बदले में उसे कोई प्रतिक्रिया मिली। जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई, तब उसने तुरंत पुलिस से शिकायत की और तब मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि FIR में एक अज्ञात महिला का भी नाम शामिल है, जिसने कथित तौर पर इस धोखाधड़ी में सहयोग किया। साथ ही, उन सभी बैंक खातों के होल्डर्स की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। लेकिन उसे तब झटका लगा जब आरोपी ने उसके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया, और उसने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, मुंब्रा पुलिस ने 26 मार्च को अदनान अहमद और एक अनजान महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, मामले में आगे जांच जारी है। इस घटना से यह सीख मिलती है कि मामला मैट्रिमोनियल का हो या अन्य किसी भी चीज का बिना सही जांच-पड़ताल के जल्दबाजी में उठाया गया कदम हमेशा मुसीबत में डाल देता है।
