Sonu Sood News
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जिन्हें फैंस अभिनय के साथ-साथ उनकी दरियादिली के लिए भी बेहद प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं।
कोरोना काल में उन्होंने कई परिवारों को उनके अपनों से मिलवाने में काफी मदद की। अब एक बार फिर से अभिनेता ने अपने दरियादिल का प्रमाण दिया। बीते दिनों ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अपनों को खो चुके पीड़ित परिवारों की मदद करने का जिम्मा अब सोनू सूद ने उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों तक मदद पहुंचाई है।
3 जून को सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे में अपने लोगों के खो चुके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया था। अब एक्टर ने ओडिशा ट्रेन ट्रेजेडी में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने के लिए एक ट्वीट किया है।
अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘ओडिशा ट्रेन ट्रेजडी में अपने परिवार को खोने वाले पीड़ितों की जिंदगी को रीबिल्ड करने में उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मददगारों तक पहुंचने के लिए अपने चैरिटी फाउंडेशन का नंबर भी ट्वीट कर शेयर किया। ओडिशा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने पर फैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नेकदिली की जमकर सराहना कर रहे हैं।
We’re helping rebuild the lives of the victims of #OdishaTrainTragedy & their families.
Drop us an SMS on +91 9967567520 to reach out for help. #SoodCharityFoundation@SoodFoundation pic.twitter.com/PBwUPrIaYe
— sonu sood (@SonuSood) June 7, 2023
