Prabhakar Shinde
नेटवर्क महानगर/मुंबई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रभाकर शिंदे (Prabhakar Shinde) का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी और महापौर रितु तावड़े ने विशेष बैठक में उनकी निर्विरोध नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।
स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे विशेष बैठक बुलाई गई थी। अध्यक्ष पद के लिए केवल प्रभाकर शिंदे का ही नामांकन प्राप्त हुआ। एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया, जिसका ऐलान महापौर रितु तावड़े ने किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। साथ ही अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी और महानगरपालिका सचिव मंजिरी देशपांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बता दें कि महानगरपालिका (BMC) की चुनाव प्रक्रिया 2025-26 पूर्ण होने के बाद सोमवार को आयोजित विशेष सभा में स्थायी समिति के लिए 26 नगरसेवकों की नामनिर्देशन के आधार पर नियुक्ति की गई थी।
स्थायी समिति में पार्टियों की स्थिति
बीजेपी – 10 सदस्य
शिवसेना (यूबीटी) – 7 सदस्य
शिवसेना (शिंदे गुट) – 4 सदस्य
कांग्रेस – 3 सदस्य
MNS – 1 सदस्य
एआईएमआईएम – 1 सदस्य
स्थायी समिति के सदस्य
बीजेपी: गणेश दत्ताराम खणकर, प्रभाकर शिंदे, राखी जाधव, मकरंद नार्वेकर, सुरेश झा, शीतल गंभीर, प्रकाश दरेकर, प्रीति साताम, तेजेंद्र सिंह तेजा, हरीश बांगिर्डे।
शिवसेना (यूबीटी): श्रद्धा जाधव, रमाकांत रहाटे, लक्ष्मी भाटिया, दीपमाला बडे, मीनाक्षी पाटणकर, यशोधर फणसे, जगदीश।
शिवसेना (शिंदे गुट): अमेय गोले, यामिनी जाधव, अंजली नाईक।
एनसीपी: शहीदा खान।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS): यशवंत किल्लेदार।
कांग्रेस: अजंता यादव, अक्षरफ आज़मी, ट्यूलिप मिरांडा।
एआईएमआईएम: विजय उबाले।
