Abu Asim Azmi latest news
नेटवर्क महानगर/मुंबई
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अबू आजमी अपने बयानों के चलते हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। कई बार उन्हें अपने बयानों के कारण ही परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। अब एक बार फिर उन्होंने विधानभवन में बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद से महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया है। उनकी बयानबाजी ने एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। अबू आजमी ने विधानसभा में कहा- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा, मुश्किल बहुत है पर रहना यहां हमारा..!
विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासी विवाद खड़ा हो सकता है। आजमी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय खुद को असुरक्षित फील कर रहा है और हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मुस्लिम लोगों के लिए सड़कों पर चलना भी परेशानी का सबब हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आज के हालात में मुसलमान सुरक्षित नहीं है, उनका चलना भी मुश्किल हो गया।
सपा नेता अबू आजमी ने विधानभवन में कहा कि आज ऐसा माहौल बन चुका है कि कौन कब मारकर चला जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आजमी ने आगे कहा, दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनकर निकलने वाले को कब कौन मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
सपा विधायक ने विधानभवन में बयान दिया कि मुस्लिम इस राज्य में असुरक्षित हैं। आज मुसलमानों के लिए सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। दाढ़ी, कुर्ता-टोपी पहनकर निकलने वाले को कब कौन मार दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सत्ता के लिए नफरत बढ़ाने का नतीजा आज महाराष्ट्र भुगत रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पुणे में इफ्तार कर रहे लोगों पर धारदार हथियारों से हमला, अकोला में सिर्फ देखने पर 17 साल के मासूम मवीश का कत्ल और नांदेड़ में ईद के दिन संदिग्ध मोटरसाइकिल ब्लास्ट, ये सभी घटनाएं बढ़ती नफरत को दिखाती हैं, जो हमारे समाज और देश को तोड़ रही हैं। सहनशीलता खत्म होती जा रही है और कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। मेरी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से मांग है कि हेट क्राइम के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को सुनिश्चित करे और किसी भी समुदाय को डर के साए में जीने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े।
सपा नेता आजमी ने धुरंधर मूवी को बताया था साजिश!
बता दें कि सपा नेता अबू आसिम आजमी ने हाल ही में दावा किया था कि भारत में यूं तो कई दंगे हुए हैं, कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्हें लेकर फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक साजिश है कि कैसे मुसलमानों को बदनाम किया जाए। इस फिल्म के जरिए मुसलमानों को बदनाम किया गया है।
