Uddhav Thackeray Birthday news
नेटवर्क महानगर / मुंबई
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर आज (27 जुलाई) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ‘मातोश्री’ पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से मिलने करीब 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे थे।

इससे पहले (5 जुलाई 2025) को दोनों भाई मराठी अस्मिता के नारे के साथ करीब 20 साल बाद वर्ली के एनएससीआई डोम में आयोजित ‘विजय रैली’ में एक साथ मंच शेयर किया था। जिसने राजनीतिक समीकरणों में हलचल मचा दी। इस रैली में दोनों नेताओं ने मराठी अस्मिता को लेकर एकजुटता दिखाई और भाषणों में महाराष्ट्र की प्राथमिकता पर जोर दिया।
