नेटवर्क महानगर/उन्नाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक छह साल की मासूम बहन से युवक ने दरिंदगी की हदें पार कीं। इसके बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अर्द्धनग्न हालत में बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित नजर आए। वह घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यह देख पुलिस ने तुरंत शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पहले बच्ची की दादी को शव दिखाया गया। नन्हीं पौत्री का शव देख दादी बेसुध हो गई, जैसे तैसे लोगों ने उन्हें संभाला, फिर पिता को दिखाया गया, वह बेटी के शव के साथ लिपटकर तेज-तेज रोने लगा।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की है। मृत बच्ची के बदन पर सिर्फ बनियान थी, उसकी अंडरवियर और लोवर नहीं मिला। मृतका के होंठ और गाल पर चोट के निशान पाए गए हैं।

घटना के खुलासे में जुटी पुलिस घटनास्थल के आसपास बागों में रखवाली कर रहे आठ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। इसमें मृतका के गांव का ही एक बाग का युवक संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि वह बच्ची से आए दिन मिलता था, उसे फोन पर अश्लील वीडियो भी दिखाया करता था। जिस समय बच्ची लापता हुई वह भी बाग में ही था। पुलिस सभी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने माइनर में आ रहा पानी बंद कराकर बच्ची के कपड़ों की तलाश शुरू की है। जिस गांव की माइनर में बच्ची का शव मिला है वहां गुरुवार रात में भी परिजनों ने तलाश की थी, तब वह सूखी थी और वहां कुछ नहीं मिला था। माइनर से पांच किलोमीटर पहले गेरुआ गांव के पास पानी रोकने के लिए गेट लगा हुआ है, वहां मछली पकड़ने वाले अक्सर पानी बंद कर देते हैं।

शुक्रवार को जिस समय पर पुलिस और परिजन उसकी तलाश का रहे थे, तभी अचानक से पानी छोड़ा गया और दोपहर करीब 2:30 बजे शव माइनर की पुलिया से बहकर आगे आया और झाड़ियों में फंस गया। बेटी का शव देख मां चीख पड़ी। बताया कि बेटी ने लाल फ्रॉक और प्लाजो पहन रखा था, जो उसके बदन पर नहीं था। शरीर पर सिर्फ सफेद रंग की बनियान थी और कुछ भी नहीं था। मां ने बताया कि बेटी आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। बच्ची गुरुवार की रात करीब 8 बजे घर के पास ही अहाते में सो रहे अपने बाबा को पीने के लिए पानी देने गई थी, इसके बाद घर नहीं लौटी। बाबा के पास सो जाने की आशंका पर पिता, उसे देखने गया तो वह नहीं मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर घर के आसपास के नालों, तालाब और झाड़ियों में तलाश की लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो. इरशाद पहुंचे और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाकर तलाश शुरू की। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 400 मीटर दूर जाने के बाद लौट आया। दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस और परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे तभी घर से करीब 600 मीटर दूर नहर माइनर में शव बहता देखा गया, जहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को निकलवाया। सीओ अरविंद चौरसिया ने गांव के आसपास बाग में रखवाली करने वाले आठ लोगों को उठाया और पूछताछ शुरू की। इसी दौरान मृतका के बाबा ने बताया कि उनके परिवार का ही पौत्र (मृत बच्ची का रिश्ते में चचेरा भाई) भी नहीं दिखा है।
शाम करीब 5 बजे एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली और लापता चचेरे भाई की तलाश करने को कहा। सीओ ने हत्यारोपी के बड़े भाई को उठाया तो उसने शुक्रवार रात को भाई के साथ बच्ची को देखने की जानकारी दी। आरोपी शाहपुर तोंदा गांव में ‘जनसेवा केंद्र’ चलाता है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दबिश तो वह भाग गया। रात करीब 9 बजे मैनीभावा खेड़ा गांव के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक गोली हत्यारोपी के बाएं पैर में लगी।
एसपी के मुताबिक, आरोपी ने नशे में दुष्कर्म करने की बात कबूली है। बताया है कि बच्ची के लहूलुहान और बेहोश होने पर वह घबरा गया। करतूत उजागर होने और जेल जाने के डर से उसने बच्ची का मुंह दबाकर गला घोट दिया और उसके कपड़े नहर में फेंक दिए थे। पुलिस ने बच्ची के कपड़े बरामद करने के लिए नहर का पानी बंद कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के भी कपड़ों में खून लग गया था, और उसने अपने कपड़े धो दिए थे।
