उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Varanasi: चोलापुर में हुए खूनी संघर्ष में दो और गिरफ्तार, वृद्ध की हुई थी मौत व तीन घायल

वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में वृद्ध रमेशराम की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से शुक्रवार को राहुल और गोपीचंद्र को अहिरौली बाजार पुलिया, प्रेमनगर बाजार से रोहित और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेहिया गांव के दो परिवारों में पुरानी रंजिश है। रविवार की रात दोनों पक्षों में विवाद के दौरान जमकर लाठियां चली। हमलावर रमेशराम के घर पर चढ़ गये और लाठियों से पीटकर रमेशराम के अलावा ज्वाला, जितेंद्र, मिथुन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज के दौरान रमेशराम ने दम तोड़ दिया।