कल्याण: ‘अपना पूर्वांचल महासभा’ की तरफ से शारदीय नवरात्र के सातवें दिन कल्याण पूर्व में जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना की गई। संस्था के संरक्षक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह और मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के मार्गदर्शन में सजी माता की भव्य चौकी में उत्तर भारतीय समाज ने एकजुटता दिखाई और हर जरूरत पर समाज के लिए यथासंभव मदद एवं खड़े रहने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे स्थानीय विधायक गणपत गायकवाड ने कहा कि वह समाज के हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। उन्हें जब भी याद किया जाएगा, वह लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। पूर्व नगरसेवक मनोज राय ने कहा कि महासभा की तरफ से आदिशक्ति की आराधना और समाज की एकजुटता एक अच्छी पहल है। हर जरूरतमंद के साथ लोगों को खड़ा रहना चाहिए।
संस्था के मार्गदर्शक और शिवसेना नेता सी. पी. मिश्रा ने कहा कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें समाज के हर लोगों की मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संस्था की पहली प्राथमिकता लोगों को रोजगार मुहैया कराना, कल्याण में एक विद्यालय और हॉस्पिटल बनवाना है। जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क शिक्षा और उपचार देकर उनकी सेवा की जा सके।


इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड, महासभा के कल्याण इकाई के अध्यक्ष आशीष तिवारी, कार्याध्यक्ष विनय पांडेय, कृष्णा मिश्रा, शिवेंद्र पांडेय, महिला अध्यक्ष शालू ठकरानी, अखिलेश दुबे, प्रह्लाद पाठक, अनिल पाठक, विजय उपाध्याय, विजय तिवारी, विश्वनाथ दुबे, प्रेम शुक्ला, राजेंद्र सिंह, अमित तिवारी, साकेत तिवारी, प्रदीप दुबे, संतोष दुबे, राजेश जायसवाल, अमित सिंह, धर्मेंद्र दुबे, सुनील पाण्डेय, छोटेलाल विश्वकर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, विजय गिरी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
