...अब कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव!
नयी दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वे होम कोरेन्टीन हो गये हैं. उन्होंने संपर्क में आये लोगों से कोविड 19 के सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है.
बता दें कि गुलाम नबी आजाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से एक थे. 71 साल के गुलाम नबी चौथे ऐसे कांग्रेसी हैं, जिन्हें कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में लिया है. उनसे पहले अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा और अभिषेक सिंघवी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
