
इंदौर, बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के विरोध में आज राजवाड़ा पर भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में विधायक आकाश के गिरफ्तारी को गलत बताया। उनका कहना है कि जब तक विधायक को छोड़ा नहीं जाता तब तक वे चरणबद्ध तरीके से विरोध करेंगे। इसके पहले विधायक समर्थकों ने रातभर आकाश विजयवर्गीय के समर्थन में जगह-जगह पोस्टर लगाए। लेकिन नगर निगम को जैसी इसकी खबर लगी उनकी टीम ने सभी जगह से विधायक को पोस्टर उतार लिए।

