केंद्र सरकार के नेशनल पोर्टल में अपलोड किए गए छह लाख 39 हजार 500 पेंशनरों में से हजारों पेंशनरों के आंकड़ों का मिलान नहीं हो पा रहा है। केंद्र ने उत्तराखंड सरकार को नए सिरे से आंकड़े अपलोड करने को कहा है। सूत्रों की मानें तो पेंशनरों के आधार, उनके बैंक खाते और पतों को लेकर कई तरह की खामियां सामने आ रही हैं, जिनकी वजह से पोर्टल का सॉफ्टवेयर उनकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है।
