महाराष्ट्र: BJP विधायक कालिदास कोलंबकर बने प्रोटेम स्पीकर...
महाराष्ट्र: BJP विधायक कालिदास कोलंबकर बने प्रोटेम स्पीकर...

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालिदास कोलंबकर महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बन गए हैं। उन्होंने राजभवन जाकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने कहा है कि 27 नवंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। उसी दिन सभी विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।