महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार हुए कोरोना पाजिटिवमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार हुए कोरोना पाजिटिव

(File Photo)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। अजित पवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
बता दें कि अजीत पवार पिछले सप्ताह पुणे के दौरे पर थे और वहां से लौटने के बाद उनकी तबीतय ख़राब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने घर पर रहने का फैसला किया और कोरोना टेस्ट करवाया। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
