मुंबई में 'बप्पा' को विदा करने के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!
मुंबई, (राजेश जायसवाल): कोरोना संक्रमण के दो साल बाद महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया गया। दस दिनों तक अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी को बप्पा को विदाई देने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा! इस दौरान पूरा मुंबई उत्सव में रंग गया। चारों तरफ भक्तगण नाचते, गाते-बजाते, गुलाल उड़ाते बप्पा को विदा करते दिखाई दे रहे थे। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…के नारे गुंजायमान कर रहे थे।
मुंबई शहर के सबसे प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ को शनिवार की सुबह गिरगांव चौपाटी में विसर्जित किया गया। उन्हें विदाई देने के लिए पूरा शहर सड़कों पर उतार आया था। जिस तरह से ‘लालबाग के राजा’ का दर्शन के लिए लाखों भक्त दिन-रात लाइन में खड़े होकर उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं, उसी तरह उनकी विसर्जन यात्रा में लाखों मुंबईकरों ने नम आंखों से अपने ‘राजा’ को अश्रपूर्ण विदाई दी।


इस दौरान पूरा मुंबई उत्सव में रंग गया। चारों तरफ भक्तगण नाचते, गाते-बजाते, गुलाल उड़ाते बप्पा को विदा करते दिखाई दे रहे थे। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…के नारे गुंजायमान कर रहे थे। वहीं गणेशभक्तों की सुरक्षा के लिए 19 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए थे।
मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने बताया कि कोरोना के दो साल बाद लोग पूरे जोश और उत्साह से त्योहार मना रहें हैं। विसर्जन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। विसर्जन में किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर मुंबई पुलिस के 19 हजार जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।
बता दें कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल गणेश उत्सव और विसर्जन पर महाराष्ट्र सरकार की पाबंदी थी, लेकिन इस साल खुली छूट होने की वजह से भक्तजन गणेश विसर्जन में शामिल हुए। मुंबई में गणपति विसर्जन गिरगांव चौपाटी, शिवाजी पार्क, बांद्रा, जुहू और मलाड में हुआ। इसके अलावा बीएमसी द्वारा बनाए गए कृतिम झीलों और तालाबों में भी गणपति विसर्जन किया गया। बाप्पा को विदाई देने और आखिरी झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर सुबह से ही उमड़ पड़ी। चित्र में ‘लालबागचा राजा’ के प्रतिमा विसर्जन में रौनक देखते ही बनती थी। लाखों की संख्या भक्तों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले जुलूस में हिस्सा लिया। गाते-बजाते, गुलाल उड़ाते लोगों ने बप्पा को विदाई दी।
