मुंबई वायरल विडियो पर बच्चे को पीटने वाले शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई, सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक बच्चे की बुरी तरह से पिटाई कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बच्चा इसी शख्स का है। यह मामला चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन के सामने आया है। पुलिस ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिस दौरान बच्चे की पिटाई कर रहा था उसकी पत्नी उसका वीडियो बना रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रविवार को हुई यह घटना कुरैशी नागर इलाके का है। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये शख्स अपने बच्चे को इस तरह क्यों पीट रहा था? यह भी स्पष्ट नहीं है कि आखिर एक मां कैसे चुपचाप खड़े होकर सिर्फ तमाश देख रही थी। इस पिटाई के बाद बच्चे को इलाज के लिए सायन अस्पताल के भेजा गया है। पुलिस को बच्चे का मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिसके बाद आरोपी शख्स पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
चूनाभट्टी थाने के इंस्पेक्टर अतुल अरुदकर का कहना है कि हमें एक ऐसे विडियो के बारे में पता चला जिसमें एक आदमी एक बच्चे की पिटाई कर रहा है। यह विडियो रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

