यूपी के कासगंज में बोलेरो और टेंपो की भीषण टक्कर, सत्संग में जा रहे सात लोगों की मौत; आठ गंभीर रूप से घायल
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो और टैंपो की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। आठ गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंपों का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। उसमें सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे। मृतकों में सभी टैंपो सवार हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। हादसा पटियाली कोतवाली के कायमगंज रोड पर अशोकपुर हाइवे मोड़ के पास हुआ है।
कासगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो और टैंपो की स्पीड बहुत तेज थी। बोलेरो ने सामने से टैंपो को टक्कर मारी। टेंपो में 10 सवारियां थीं। एक ड्राइवर था बाकी सब महिलाएं और बच्चे थे। जबकि बोलेरो में तीन महिलाएं और कुछ लोग थे। सामने से हुई टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टैंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। कायमगंज की ओर से आ रही बोलेरो की स्पीड काफी तेज थी, जिससे हुई टक्कर के इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।
बताया जा रहा है कि टैंपो सवार सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया है। वहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
फर्रुखाबाद के रहने वाले थे सभी लोग
आठ मृतकों में से दो की शिनाख्त हो गई है, जिनके नाम कमलेश, कुसुमलता पत्नी मेवाराम निवासी घसिया चिलौली (फर्रुखाबाद) हैं। बाकी लोग भी कायमगंज और उसके आसपास क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस बाकी मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
घायलों के नाम पते-
1- सुरजीत पुत्र राजबहादुर
2- श्रीदेवी पत्नी सुरजीत
नगला बज़ाबा फर्रुखाबाद
3- दीपिका पत्नी अमित
4 – अमित पुत्र रामदास
नसरत पुर कमालगंज
5- कमलेश शर्मा पत्नी राजीव
घसिया चिरौली
6- किरन पत्नी सुधीर
ममापुर कायमगंज फरुखाबाद
7- धीरेंद्र पुत्र जसमल सिंह
बदनपुर फरुखाबाद
8-सुषमा पत्नी मंजीत
नगला बज़ाबा
फरुखाबाद
9- बेटी आराध्या 4 साल पुत्री मंजीत
10- आस्था 4 साल पुत्री मंजीत
11- मंजीत पुत्र सुरजीत
