ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में मजबूर लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लड़कियों को छुड़ाया

मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे में एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अपराधियों के चंगुल से तीन लड़कियों को आजाद करवाया है। इनमें एक 22 साल की लड़की है जो अपने बीमार पिता के इलाज का खर्च उठाने के लिए मजबूरी में ये काम कर रहा रही थी। ये आरोपी लड़कियों के मजबूरी का फायदा उठाकर ये घिनौना काम करवा रहे थे।
मानव तस्करी रोधी शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने रविवार को बताया कि मुक्त कराई गई दो लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल है। महेश पाटिल ने कहा कि इस लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता टीबी से पीड़ित है और उनके इलाज का खर्च उठाने के लिए देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।
बता दें कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बीते शुक्रवार शाम को ठाणे के वागले स्टेट इलाके में एक रेस्तरां के पास अपने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का गिरोह के पीछे एक महिला को गिरफ्तार किया है जो इसे चला रही थी। इसके साथ ही पुलिस तीन लड़कियों को भी बचाया है। इनमें से दो की उम्र 20 साल और एक की उम्र 22 साल है। आरोपी और पीड़िता यहां डोम्बिवली शहर में बतौर बार डांसर काम करती थीं, लेकिन कम पैसे मिलने की वजह से उन्होंने ये काम करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि तीनों लड़कियों को एक आश्रय गृह भेजा गया है।

‘स्पा सेंटर’ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया था पर्दाफाश
बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने लोअर परेल इलाके में ‘स्पा सेंटर’ के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाभोड़ किया था। मुंबई पुलिस ने गुप्त तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने स्पा सेंटर के कारनामों का पर्दाफाश करने के लिए एक प्लान तैयार किया।
पुलिस के मुताबिक, इस तरह के ‘स्पा सेंटर्स’ को छापेमारी कर फौरन बंद कराया जाएगा। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुंबई में लगभग सभी इलाकों में स्पा सेंटर है। इन स्पा सेंटर्स में लोगों को सुविधा देने के के नाम पर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया जाता और अधिक पैसे लिए जाते है। ऐसे ‘स्पा सेंटर्स’ को लेकर मुंबई पुलिस कड़ी कार्यवाई करने जा रही है।