Uncategorisedदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

दाऊद के गुर्गे की बीवी का चौंकाने वाला दावा- क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल और राजीव शुक्ला ने किया रेप!

मुंबई: अंडरवर्ल्ड बादशाह दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। महिला ने इस मामले में सितंबर में मुंबई पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है। महिला ने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा क्रिकेटर मुनाफ पटेल और हार्दिक पांड्या, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी का नाम शामिल हैं।
महिला ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में 24 सितंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालाँकि, महिला ने अपनी शिकायत में चारों के नाम के साथ किसी जगह का नाम या तारीख का कोई जिक्र नहीं किया है, जहां उनके साथ रेप हुआ। रियाज की पत्नी ने हार्दिक पांड्या और मुनाफ पटेल की पहचान क्रिकेटर के तौर पर बताई है, वहीं शुक्ला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का पूर्व अध्यक्ष बताया है। महिला ने कोठारी के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया कि वह सराफा कारोबारी है। उसने कहा कि मैं पुलिस के पास FIR दर्ज कराने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मैंने सितंबर में अर्जी दी थी, लेकिन अब नवंबर हो चुका है।

पुलिस ने कहा- शिकायत मिली है…जांच में अपराध की पुष्टि नहीं
महिला का कहना था कि मैंने कई बार इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की। इसके बदले में मुझे कुछ पैसे देने को कहा गया था, लेकिन मैं भ्रष्टाचार क्यों फैलाऊं? मैं अपनी जगह पर सही हूं। अपराधी तो वो लोग हैं। मुंबई पुलिस ने भी माना है कि एक अर्जी आई तो है लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास फिलहाल कोई और ब्यौरा नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले में जांच की जाएगी, अब तक की जांच में अपराध की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मलिक ने भाटी पर ये आरोप लगाए थे
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने रियाज भाटी पर आरोप लगाया था कि वह दो पासपोर्ट के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कहने पर उसे कुछ दिन बाद छोड़ दिया गया था। भाटी पर कथित तौर पर जबरन वसूली, जालसाजी और जमीन हथियाने के कई केस दर्ज हैं।
वहीँ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी की FIR में भी उसका नाम दर्ज है। भाटी पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के इशारे पर बार और रेस्टोरेंट मालिकों से रंगदारी वसूलने का भी आरोप है।