ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मुंबई: मुंबई के उपनगर कुर्ला के नाइक नगर में एक चार मंजिला ईमारत गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सोमवार देर रात हुआ है। हादसे में एक की मौत हुई है। साथ ही 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बीएमसी के मुताबिक, मलबे के नीचे से बचाए गए आठ लोगों की हालत अभी स्थिर है। मौके पर राहत व बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।
इस पूरे हादसे पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय मांजरेकर ने कहा कि करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद हमारे कुछ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को बचाया। बचाएं हुए व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने बताया की इमारत में 25-30 लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमनें 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचें और हालात का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। आदित्य ठाकरे ने बताया कि सभी चार इमारतों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके लोग यहां रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है।