महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: सायन-कोलीवाड़ा में दिव्यांगों को मिला तिपहिया स्कूटर

मुंबई: हर साल 3 दिसंबर को दुनियाभर में विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से दिव्यागों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। आज भी समाज में कुछ लोगों द्धारा दिव्यांगों को दयनीय दृष्टि से ही देखा जाता है। भले ही देश में अनेकों दिव्यांगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो मगर लोगों का उनके प्रति वहीं पुराना नजरिया देखने को मिलता है। परन्तु समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ऐसे व्यक्तियों के हित में कुछ करने की तमन्ना रखते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की तरफ से मुंबई मनपा के विरोधी पक्ष नेता रवि राजा (नगरसेवक प्रभाग क्र.१७६) के हाथों से विश्व विकलांगता दिवस पर ४ दिव्यांगों को तिपहिया स्कूटर का वितरण किया गया।

इस मौके पर रवि राजा ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का कत‌र्व्य है और यदि समाज के सभी सक्षम व्यक्ति अपना ये दायित्व निभाएं तो समाज में कोई जरूरतमंद ही न रहे।