पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

झील किनारे कंबल में लिपटे मिले दो दुधमुंहे बच्चे; जांच में जुटी पुलिस

दोनों नवजात बच्चों को कंबल में लपेट कर झील किनारे रखा गया था। मॉर्निंग वाक पर गए लोगों ने देखा। कंबल में लिपटे हुए थे और भूख के कारण रो रहे थे।

पुणे: मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे की पाषाण झील के पास दो दुधमुंहे बच्चे बरामद हुए हैं। इनमें से एक लड़की और एक लड़का शामिल है। दोनों संभवतः जुड़वां बताएं जा रहे हैं। फिलहाल दोनों को पाषाण के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उन्हें यहां छोड़ने वालों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झील के किनारे मॉर्निंग वाक पर गए लोगों ने देखा कि एक कंबल में लिपटे हुए दो नवजात शिशु ठण्ड और भूख के कारण रो रहे थे। फिलहाल बच्चे स्वस्थ हैं और पाषाण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोनों बच्चों को चाइल्ड वार्ड के एनआईसीयू में एडमिट करवाया गया है। उनके कपड़ों को देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी अच्छे घर से हैं और उन्हें जानबूझकर वहां छोड़ा गया है।