पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पालघर मॉब लिंचिंग: SP गौरव सिंह को छुट्टी पर भेजा गया, अतिरिक्त एसपी संभालेंगे जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर मॉब लिंचिंग में दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में जिला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
20 दिन बाद आज महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने घटनास्थल यानी गडचिंचले गांव का दौरा किया। इस दौरान गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ एनसीपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस दौरे में मीडिया से बात नहीं की। इस दौरे के वक्त मीडिया को घटनास्थल से कुछ अंतर की दूरी पर पुलिस ने रोक लिया था। गृहमंत्री देशमुख ने एक विडिओ सन्देश जारी कर बताया कि गौरव सिंह को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। अतिरिक्त एसपी पालघर में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी संभालेंगे।