महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

‘महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी’ का 2017-18 पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

मुंबई, ‘महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी’ ने ‘परमवीर’ की लेखिका मंजू लोढ़ा, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ल, साहित्यकार रंगनाथ तिवारी और रामेश्वर नाथ मिश्र ‘अनुरोध’ को उनके लेखन, कृतित्व और साहित्यिक योगदान के लिए जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। महाराष्ट्र के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री विनोद तावडे के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ.शीतला प्रसाद दुबे, विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र तथा अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष प्रोफेसर नंदलाल पाठक पर मंच पर उपस्थित थे। शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री तावडे ने सभी पुरस्कृत लेखकों-साहित्यकारों को नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके उनकी सेवाओं की सराहना की।