महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

राज ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट लिखने वाले की पिटाई…

मनसे कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीटा, वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया !

मुंबई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। यह घटना आठ अप्रैल को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी मौजूद है।
वीडियो में मनसे कार्यकर्ता घाटकोपर (पूर्व) के चांदिवली इलाके में रह रहे आरोपी व्यक्ति के घर पहुँचकर उसके परिवार के सामने उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
MNS के आधिकारिक फेसबुक पेज पर डाला विडियो :
घटना के बाद पार्टी ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह वीडियो डाल दिया है। क्लिप में एमएनएस कार्यकर्ता राज ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर उस व्यक्ति से दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं और उसे महाराष्ट्र के लोगों, पार्टी और पार्टी अध्यक्ष से माफी मांगने के लिए मजबूर करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
..तो हम उसके घर में घुसकर उसे मारने के लिए तैयार :
एमएनएस के फेसबुक पेज पर इस व्यक्ति को बीजेपी का ‘अंध भक्त’ और ‘स्वयंभू चौकीदार’ बताया गया है। पार्टी ने कहा कि इस व्यक्ति को पंतनगर थाने ले जाया गया, जहां इनके खिलाफ एक केस भी दर्ज किया गया है। मनसे ने फेसबुक पेज पर लिखा, यदि कोई एमएनएस प्रमुख के बारे में बुरा बोलता है तो हम उसके घर में घुसकर उसे मारने के लिए तैयार हैं।