ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कल्याण में लिव-इन में रह रहे किन्नर की हत्या

मुंबई/ठाणे के कल्याण में किन्नर रेखा देसाई की हत्या किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने उसके साथ रहने वाले सुशील भालेराव को गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ लिव-इन रिलेशन में था। जानकारी के मुताबिक, रेखा का घर 2 दिन से बंद था। सोमवार देर जब पड़ोसियों ने उसे आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पड़ोसियों ने जब खिड़की से देखा, तो रेखा की लाश घर में पड़ी थी।
लोगों ने तुरंत कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी। भालेराव लापता पाया गया। बाद में उसकी तलाश की गई और उसे मुंब्रा से पकड़ लिया गया। मुंब्रा पुलिस की मदद से कोलसेवाडी पुलिस ने मुंब्रा से भालेराव को गिरफ्तार किया। भालेराव ने पुलिस को बताया कि उसका और रेखा का झगड़ा हुआ था।