नांदेड़ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

नांदेड़ में बाबा रामदेव के साथ CM देवेंद्र फडणवीस ने किया योग

मुंबई, भारत समेत दुनियाभर में आज पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। इसी कड़ी में योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नांदेड़ में योगाभ्यास किया। नांदेड़ सिखों का पवित्र धर्मस्थल है। बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने आज पूरे भारत के एक लाख गांवों में योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। 5 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 का विषय “क्लाइमेट एक्शन” है। इस आयोजन में कई हजार लोगों ने भाग लिया और बाबा रामदेव के साथ विभिन्न योग मुद्राओं को फॉलो किया। इससे पहले योग गुरू रामदेव ने बुधवार (19 जून) को कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं ‘भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है’।
रामदेव ने कहा था कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं।

महाराष्ट्र में कहां-कहां हुआ योग…

  • अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंबई के मलाड इलाके में स्थित कपोल हॉल में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहन योग किया।
  • मुंबई में मरीन ड्राइव पर समुद्र किनारे हजारों लोगों ने किया योग।
    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में किया योग का अभ्यास।
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया योगाभ्यास।
  • महाराष्ट्र के नासिक में एक स्विमिंग पूल के अंदर लोगों ने किया योग का अभ्यास।
  • पुणे के एसपी कॉलेज मैदान में कई हजार बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
  • चलती लोकल ट्रेन में महिलाओं ने किया योग, दूसरों को भी फिट रहने का दिया संदेश।