ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: हॉर्न बजाने को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट, एक की मौत 6 गंभीर रूप से घायल

मुंबई, विद्या विहार स्थित मोहन नगर में हॉर्न बजाने को लेकर दो गुटों में हुई झड़प के बाद 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की मौत की भी जानकारी भी सामने आ रही है। सभी घायलों को राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस झड़प में विद्या विहार इलाके में रहने वाले मनोहर चावरिया (57) की मौत हुई है, जबकि घायलों में संदीप बालसिंघ परचा (28) , बालसिंघ आसाराम परचा (70), कृष्णा बालसिंघ परचा (60) ,मनोज मनोहर चावरिया (30) , पूजा मनोहर चावरिया (32) , दीपक मनोहर चावरिया (27) शामिल है।
ऐसे हुआ हुआ विवाद
यह झड़प एक ही समाज के दो परिवार के बीच हुई है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह जब दोनों परिवार के दो लोग बिजली बिल भरने तिलक नगर स्थित अदानी बिजली सेंटर में गए थे। वंहा लाइन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ अन्य लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद बाद दोनों लोग वापस अपने घर आ गए।
हॉर्न बजाना महंगा पड़ा
आरोप है कि जबरदस्ती उलझने के लिए मनोहर चावरिया जैसे ही कार लेकर घर से निकले संदीप पारचा उनकी कार के सामने खड़ा हो गया। इसके बाद मनोहर लगातार हॉर्न बजाने लगे। इससे नाराज संदीप ने मनोहर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार के सदस्य आमने-सामने भिड़ गए। इसी बीच किसी ने मनोहर पर चाकू से कई बार प्रहार किया, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उसे राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया वंहा उसकी मौत हो गई। इस हमले में मनोहर के बेटा और उनके पत्नी भी बुरी तरह से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार मनोहर की पत्नी का कान कट गया है।बदला लेने के लिए मनोहर के परिवार के कुछ सदस्यों ने संदीप के परिवार पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में संदीप सहित उसके भी परिवार के तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए है।

इलाके में तनाव के बाद पुलिसबल तैनात
वारदात के बाद तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को भी यहां तैनात किया गया है।