Uncategorisedउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

BMC चुनाव 2022: उत्तर भारतीय बहुल वॉर्डों में उत्तर भारतीयों को मिलेगी उम्मीदवारी: कांग्रेस

मुंबई, (राजेश जायसवाल): ‘हमसे का भूल हुई…जो ए सजा हमका मिली’, मुंबई में इन दिनों कांग्रेसी नेता कुछ यही धुन पर उत्तर भारतीयों को मनाने में जुटे हैं। उत्तर भारतीय समाज को एक बार फिर कांग्रेस से जुड़ने के अपने अभियान के तहत मुंबई के मुखिया भाई जगताप ने वादा किया है कि २०२२ में होने जा रहे मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय बहुल वार्डों में उत्तर भारतीय उम्मीदवार को ही मैदान में उतरा उतारा जाएगा। वह रविवार को कलीना में आयोजित ‘उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन’ में बोल रहे थे।

बता दें कि मुंबई में बड़ी संख्या में रहने वाले उत्तर भारतीय मतदाता बीएमसी चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय नेताओं के व्यवहार व विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए मतदाता वोटिंग करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के तमाम नामचीन उत्तर भारतीय नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं इसलिए अब कांग्रेस ने नए सिरे से युवा उत्तर भारतीय नेताओं को आगे लाने की रणनीति बना रही है। इसी के तहत युवा नेताओं को आगे कर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी मुंबई के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों में ‘उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन करने वाली है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि कांग्रेस आने वाले बीएमसी चुनाव में सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस भी वॉर्ड में उत्तर भारतीय बाहुल्य है, वहां उनको ही जवाबदारी दी जाएगी।

रविवार को कलीना में आयोजित ‘उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष अवनीश सिंह ने किया था। जबकि मंच पर कांग्रेस के युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर, डॉ. सत्येंद्र अभिराम सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता शिवजी सिंह, रत्नेश सिंह, मनोज सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
दो दिन पहले ही पूर्व भाजपा विधायक अभिराम सिंह के बेटे डॉ सत्येंद्र सिंह भाई जगताप की मौजूदगी में अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।