दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

LIVE: जेटली को राजकीय सम्मान के साथ दी गई आखिरी विदाई, निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
नयी दिल्ली, पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय लाया गया। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी सहित पार्टी के बड़े नेताओं, हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। निगमबोध घाट पर कुछ देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 66 वर्षीय पूर्व वित्त मंत्री जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था, जहां 9 अगस्त को उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेटली का पार्थिव शरीर फूलों से सजे एक सैन्य वाहन से कैलाश कॉलोनी स्थित निवास स्थान से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय सुबह करीब 11 बजे लाया गया। जेटली के पार्थिव शरीर को ले जाने वाले काफिले के साथ कई बीजेपी नेता और परिवार के सदस्य भी मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय के केंद्रीय हॉल में जेटली के पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे तक रखा गया। यहां परिजन और नेताओं ने उन्हें आखिरी विदाई दी। बीजेपी मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता और शोकाकुल लोग अंतिम दर्शनों के लिए कतार में खड़े थे और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ और ‘जेटली जी अमर रहें’ जैसे नारे लगा रहे थे। थोड़ी देर में राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया जाएगा।
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ अरुण जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जेटली ब्रिटेन में भी काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करते रहे हैं। इससे पहले शनिवार को जेटली के आवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अमित शाह, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, डॉ. हर्षवर्धन, चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि, कई बड़े नेता मौजूद

आज अंतिम संस्कार के लिए जब अरुण जेटली का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंचा तो उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भावुक हो उठे और अपने आंसू रोक नहीं पाए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, गुजरात सीएम विजय रूपाणी, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत, कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा, बिहार सीएम नीतीश कुमार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गौतम गंभीर जैसे बीजेपी के कई दिग्गज नेता पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए निगमबोध घाट पर पहुंचे।