चुनावी हलचलदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: जे.पी. नड्डा ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- सब काम पे लग जाओ…

मुंबई, शनिवार की शाम भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया। मुंबई भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों, नगरसेवकों, जिला और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सब लग जाओ चुनाव में। उन्होंने चुनाव की रणनीति बनाने का ऐलान किया और घोषणा की कि महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में कोई भी बाहरी व्यक्ति आमंत्रित नहीं था, साथ ही अत्यंत गोपनीय तरीके से चुनावी रणनीति बनाने के संकेत दिए गए।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के बाद में अधिकारिक रूप से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत हो गई है। इस बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत प्रदर्शन करने और कार्यकर्ताओं को मतदान के अंतिम समय तक पार्टी की गतिविधियों में जोड़े रखने और हर हाल में सर्वाधिक मतदान कराने के रणनीति तय की गई। नड्डा ने पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, मंत्री विद्या ठाकुर सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।