उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

UP: आजमगढ़ में पेड़ से टकराकर बाइक खाई में पलटी, दो लोगों की मौत!

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ जिले में देर रात बाइक पर सवार दो लोग पेड़ से जा टकराए और उनकी हादसे में मौत हो गई। सुबह के समय मार्ग पर टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रात को पल्हना बाजार से घर जाते समय हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवगांव थाना के पल्हना बाजार के समीप मंगलवार की देर रात पेड़ से टकराकर बाइक खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। सुनसान इलाका होने के कारण किसी की नजर न पड़ने से रातभर शव खाई में पड़े रहे। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी ताे सूचना पुलिस को दी। पल्हना चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियो ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाइक को कब्जे में लिया है।

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों लोगों की मौत कैसे हुई? हालांकि, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दोनों लोगों का घर आस-पास है।
ऐसे में पुलिस कई एंगलों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग इस बात के भी कयास लगा रहे हैं कि पेड़ से टकराकर बाइक दुर्घटना हुई या किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना की भनक लगी तो स्वजन में कोहराम मच गया।
तरवां थाना क्षेत्र के डुभांव गांव निवासी कामेश्वर सिंह (50) व राणा सिंह (48) शाम को पल्हना बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे। देर रात को घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद बाइक सवार दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे। इलाका सुनसान होने से रात को हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। इधर स्वजन परेशान हुए तो अपने स्तर से दोनों लोगों काे ढूंढ़ने के सारे जतन किए, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाए। रिश्तेदार, नातेदारों से संपर्क किए लेकिन निराशा हाथ लगी। सुबह टहलने निकले लोगों ने खून से लथपथ शव देखा तो परेशान हो उठे। चौकी इंचार्ज अमित सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके लिए कुछ करने को शेष नहीं बचा था। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने शवों की शिनाख्त की तो स्वजन अवगत हो सके। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि रात में दोनों ही लोगों के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्वीच ऑफ बता रहा था।