Fire breaks out near Parekh Hospital Mumbai Ghatkopar
मुंबई: मुंबई के घाटकोपर पूर्व में ‘पारेख अस्पताल’ से सटी एक इमारत में आग भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि इमारत में आग लगने की वजह से कई लोग अस्पताल फंसे हुए हैं। वहीं कुछ मरीजों को पास के राजावाडी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन मरीजों में से Qurshi Dedhia नाम के शख्स की जान चली गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘पारेख अस्पताल’ से सटी ‘विश्वास’ नाम की इमारत के पास एक पिज्जा रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख चारों तरफ हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को फौरन इसकी सूचना दी गई।
डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि पुलिस और फायर टेंडर की मदद से सभी फंसे लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं मुंबई फायर विभाग ने जानकारी दी कि पारेख अस्पताल में 22 घायलों को भर्ती कराया गया था लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के कारण सभी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
