उत्तर प्रदेशदिल्लीमनोरंजनमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

कभी प्लेटफॉर्म पर दिन गुजारा करते थे मनोज तिवारी!

मुंबई, (राजेश जायसवाल): उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में एंट्री करने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की शुरुआती जिंदगी बेहद ही संघर्षपूर्ण रही है। 1 फरवरी 1971 को वाराणसी में जन्में मनोज तिवारी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से सफलता हासिल कर ली थी। आज इस मशहूर अभिनेता का जन्मदिन है।
साल 2004 में आई इस फिल्म ने लगभग 9 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद मनोज तिवारी के कई हिट फिल्में दी और गाने भी गाए। उनके गाए गाने लोगों को बेहद ही पसंद हैं। लेकिन मनोज तिवारी का बचपन बहुत ही मुश्किल भरा था। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वो चार किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूल जाया करते थे और प्लेटफॉर्म पर सो जाते थे।
भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद मनोज तिवारी साल 2009 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने पहले समजवादी पार्टी (सपा) और फिर साल 2013 में बीजेपी ज्वॉइन कर ली।
इस साल मनोज तिवारी दूसरी बार बेटी के पिता बनने को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने लॉकडाउन में सुरभि से शादी कर ली थी।
हालांकि मनोज दूसरी बार शादी नहीं करना चाहते थे। वो अपनी पहली पत्नी रानी से साल 2012 में अलग हो गए थे। दोनों के तलाक को लगभग 8 साल बीत चुके हैं। लेकिन एक खास कारण से मनोज तिवारी ने दोबारा शादी करने का मन बनाया है।
दरअसल, मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया चाहती थी कि वो शादी कर लें। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। मनोज तिवारी ने बताया कि पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता खत्म हुए लगभग 10 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों में बातचीत अब भी कायम है। वहीं दोनों की बेटी जिया से मनोज बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने ही अपने पिता को दोबारा शादी के लिए राजी किया। मनोज ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में अप्रैल महीने में सुरभि से शादी की थी। वो और सुरभि एक गाने में साथ काम कर चुके हैं। सुरभि एक सिंगर है, इसके अलावा वो उनका प्रशासनिक काम देखती थीं। जिया पहले ही सुरभि से परिचित थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे।
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जिया ने मुझसे सुरभि से विवाह करने की जिद की और हमारी शादी हो गई। साल 2010 में रानी से अलग होने के बाद मैं डिप्रेशन की तरफ बढ़ गया था। उस वक्त लाइफ बहुत मुश्किल थी।